गैर-कानूनी धार्मिक ट्रस्ट आरटीआई के तहत नहीं |
  • आगामी चुनाव के मद्देनजर फोरम के पूर्व महासचिव के.एन.सिंह सर्वसम्मति से चुनाव प्रवेक्षक नियुक्त
  • 05 जनवरी से 15 फरवरी तक फोरम ने पुरे देश भर में महासदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय
  • युवाओं से अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील

नई दिल्ली : नेशनल आरटीआई फोरम ने गुरूवार को नई दिल्ली स्तिथ अपने मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की. जिसमें कई मुख्य बिन्दुओं पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से विचार-विमर्श करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. गौतम ने वर्त्तमान की अपनी सभी इकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद से ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी सहित जिला के सभी पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर दिया गया. वहीं आगामी चुनाव के मद्देनजर फोरम के पूर्व महासचिव के.एन.सिंह को सर्वसम्मति से चुनाव प्रवेक्षक नियुक्त किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि संगठन के वर्तमान की सभी इकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से आगामी घोषणा तक कार्य करते रहने की अपील की गई है और जल्द ही नए सिरे से संगठन को खड़ा करने का निर्णय लिया गया है. श्री सिंह ने बताया कि पुराने कार्यकर्ताओं का कार्यकाल समाप्त हो चूका था. अब नए कार्यकाल में संगठन के पुर्नगठन में मेहनती, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी. ताकि संगठन पुनः नई उर्जा के साथ आगे बढ़ेगी. साथ ही संगठन में अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम पदों पर नियुक्त करने अथवा युवा आरटीआई कार्यकर्ताओं को आगे लाने की योजना बनाई गई है. वहीं 05 जनवरी से 15 फरवरी तक फोरम ने पुरे देश भर में महासदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में सभी राज्यों में फोरम के सदस्य बनाये जा सके. श्री सिंह ने सभी युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद अभियान से जुड़ने तथा फोरम का अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *