नई दिल्ली : नेशनल आरटीआई फोरम ने शनिवार को महाराष्ट्र प्रदेश का जिम्मेदारी सौपतें हुए फोरम के नए प्रदेश सचिव की घोषणा की. इसकी जानकारी देते हुए फोरम के महासचिव व मुख्यालय प्रभारी के.एन. सिंह ने बताया कि गत वर्ष फोरम ने सभी प्रदेशों की कार्यकारिणी भंग कर दी थी. जिसके बाद से कई प्रदेशों में इसकी इकाई का पुनर्गठन हुआ. लेकिन वहीं महाराष्ट्र की प्रदेश इकाई अबतक गठित नहीं हुई थी. महाराष्ट्र प्रदेश से फोरम के सामने कई कार्यकर्ताओं के नाम सामने आये. तत्पश्चात संगठन ने सभी नामों पर बारी-बारी से विचार किया. फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से संगठन के महासचिव के.एन. सिंह ने अविनाश विलास देवलकर के नाम की घोषणा कर प्रदेश सचिव मनोनीत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी. वहीं श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होनी है. इसको लेकर अभी विमर्श हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *